सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Stray dogs mauled newborn calf, local residents urged authorities ensure calves harmed.

Ujjain News: आवारा कुत्तों ने गाय के बछड़े को बुरी तरह किया जख्मी, बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में खौफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 12:43 PM IST
Stray dogs mauled newborn calf, local residents urged authorities ensure calves harmed.

उज्जैन में इंदौर रोड स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों के साथ ही राहगीरों पर भी ये कुत्ते हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। सोमवार सुबह एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने गाय के नवजात बछड़े को अपना शिकार बना लिया और उसके पैर व कान काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक शिकायत कर आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने की मांग की है।

सुभाष नगर निवासी अविजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र में करीब 15 से 20 आवारा कुत्तों का आतंक है। ये कुत्ते कभी रहवासियों को घायल करते हैं तो कभी राह चलते वाहनों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सुबह एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था, तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैरों को लहूलुहान कर दिया, साथ ही कान भी चबा डाला। उनका आरोप है कि क्षेत्र के कुछ लोग इन कुत्तों को पालते हैं और बाद में सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के हमलों में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद दिव्या बलवानी, महापौर मुकेश टटवाल और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे रहवासी नाराज हैं।

ये भी पढ़ें- Live MP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन आज, ट्रेड डील पर कांग्रेस का प्रदर्शन; किया बहिर्गमन

रहवासियों ने कमरी मार्ग क्षेत्र की उस घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था और उसकी जान चली गई थी। उनका कहना है कि जब कुत्ते गाय के बछड़े पर हमला कर सकते हैं तो बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। जिम्मेदारों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो।

इस मामले में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा कि मामला गंभीर है और वे जल्द ही इसकी जांच करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar: शादी में गया था परिवार, पीछे से 30 लाख के गहने और नकदी पर चोरों का हाथ साफ; बख्तियारपुर में बड़ी चोरी

23 Feb 2026

VIDEO: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में गायक नीरज श्रीधर के गीतों पर झूमे श्रोता

23 Feb 2026

VIDEO: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

23 Feb 2026

VIDEO: लाइन हाजिर सिपाही की लगाई वीआईपी में ड्यूटी, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा

22 Feb 2026

VIDEO: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की तड़प-तड़पकर मौत

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: भक्ति के रंग में रंगा सांखी अलवई, कथा में झूमे श्रद्धालु

22 Feb 2026

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती की गाड़ी रोकी, लूट का आरोप

22 Feb 2026

VIDEO: लीडर्स आगरा ने किया 22 विभूतियों को सम्मानित

22 Feb 2026

VIDEO: बजाजा सेवा सदन के पुनर्निर्माण की रखी आधारशिला

22 Feb 2026

VIDEO: ब्रह्मा के मानस पुत्रों की कथा सुनाई

22 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में बोले संत- समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

22 Feb 2026

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी के मंच पर आते ही तालियों से गूंजा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा में खचाखच भरा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: मेरठ मेट्रो का पहला सफर, दिल्ली से बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचे यात्री, बोले...थैंक यू मोदी जी

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा खत्म होते ही दिल्ली रोड जाम

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी का भाषण शुरू होते ही बढ़ी भीड़

22 Feb 2026

Meerut: पहले दिन बड़ी संख्या में मेरठ मेट्रो का सफर करने पहुंचे लोग, बेगमपुल स्टेशन पर मेले सा माहौल

22 Feb 2026

Meerut: मोहीउद्दीनपुर में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए स्कूली बच्चे

22 Feb 2026

कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल

22 Feb 2026

Chhatarpur News: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सियासत तेज, अखिलेश यादव बोले- हम कब आ जाएं

22 Feb 2026

पतंगों व चाइनीज मांझे की चरखियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

22 Feb 2026

Morena News: यहां कोई माफिया नहीं… मैं उनके पक्ष में हूं, चंबल में रेत माफियाओं को लेकर कृषि मंत्री का बयान

22 Feb 2026

Kotputli-Behror News: 75 मीटर नियम के विरोध में व्यापारियों की हुंकार, 25 फरवरी को निर्णायक रैली का एलान

22 Feb 2026

चार किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

22 Feb 2026

शांति और सद्भभावना का संदेश लेकर नगर पहुंची कार रैली

22 Feb 2026

राजधानी मार्ग पर दो किलोमीटर लगा लंबा जाम, पैदल निकले राहगीर

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed