Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Accused arrested for stealing by jumping over wall in Moga
{"_id":"699bf304d35a37d1e20d8fb2","slug":"video-accused-arrested-for-stealing-by-jumping-over-wall-in-moga-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में दीवार फांदकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में दीवार फांदकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोगा, थाना बाघापुराना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹79,000 नकद बरामद किए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बाघापुराना के एसएचओ जितेन्दर सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को गांव नाथेवाला निवासी सुखप्रीत सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई थी। अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और ताला तोड़कर संदूक में रखी लगभग ₹1,20,000 की नकदी चोरी कर फरार हो गया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने गुरपिंदर सिंह उर्फ गोरी निवासी नाथेवाला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से ₹79,000 नकद और एक ताला बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले में आगे की जांच की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।