Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
The construction work of the road from Hadiyabad to Gandwan in Phagwara is incomplete.
{"_id":"699970c7d34d57dfc30d6b33","slug":"video-the-construction-work-of-the-road-from-hadiyabad-to-gandwan-in-phagwara-is-incomplete-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के हदियाबाद से गंडवां तक की सड़क का निर्माण कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के हदियाबाद से गंडवां तक की सड़क का निर्माण कार्य अधूरा
फगवाड़ा के हदियाबाद से गंडवां की तरफ जाने वाली सड़क का लगभग एक किलोमीटर का एरिया पिछले कई सालों से खस्ताहाल है। इस बारे में शिव सेना यूबीटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश धीर तथा सिटी प्रधान रमन शर्मा ने बताया कि कई बार फगवाड़ा नगर निगम के अधिकारियों को इस सड़क का निर्माण करने के लिए मांग पत्र दिए गए तो लगभग तीन महीने पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरू भी हो गया लेकिन सड़क पर केवल पत्थर डाल कर काम अधूरा छोड़ दिया गया। जब सड़क से कोई वाहन गुजरता है तो ये पत्थर गोली की रफ्तार से उड़ते हुए राहगीरों और आसपास की दुकानों पर बरसते हैं जिससे रोजाना कोई न कोई घायल हो रहा है तथा इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि ये पत्थर किसी की जान भी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क से गुजर कर रोजाना हजारों लोग स्कूल, कॉलेज, गुरुद्वारा और मंदिर जाते हैं। रुपेश धीर और रमन शर्मा ने प्रशासन से तुरंत इस अधूरे पड़े काम को पूरा करवाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि तुरंत इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो शिव सेना यूबीटी को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।