{"_id":"699ab7632d8acbe6dc039d5b","slug":"video-united-kisan-morcha-protest-in-front-of-the-mla-house-in-moga-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Moga: संयुक्त किसान मोर्चा का विधायक के घर के आगे धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: संयुक्त किसान मोर्चा का विधायक के घर के आगे धरना प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पूरे पंजाब में अपनी मांगों को लेकर भाजपा नेताओं और आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में मोगा में भी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के निवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। धरने में भारी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुईं।
किसान नेताओं इकबाल सिंह और बलोर सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकारें उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में बठिंडा के जियोन्द गांव में किसानों पर पुलिस द्वारा पत्थरबाजी और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। किसानों का कहना है कि यह कार्रवाई किसानों को डराने और आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है। किसान नेताओं ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार दिल्ली बॉर्डर पर किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है, वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार भी किसानों के साथ सख्ती बरत रही है। दोनों सरकारें मिलकर किसानों को उनकी मांगें उठाने से रोकना चाहती हैं। धरने के दौरान नेताओं ने कहा बिजली संशोधन बिल 2025, बीज बिल 2025, 29 श्रम कानूनों की जगह चार लेबर कोड लागू करने की तैयारी, मनरेगा कानून में संभावित बदलाव तथा अमेरिका के साथ संभावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को किसान और मजदूर विरोधी बताया।
उन्होंने कहा कि यदि सरकारों ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में दिल्ली की तर्ज पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।