{"_id":"699abc785b77efeede0a4a5a","slug":"navjot-kaur-sidhu-accuses-raja-warring-of-rs-2400-crore-scam-also-targets-rahul-gandhi-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवजोत कौर सिद्धू का राजा वडिंग पर 2400 करोड़ घोटाले का आरोप, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत कौर सिद्धू का राजा वडिंग पर 2400 करोड़ घोटाले का आरोप, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 22 Feb 2026 01:52 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वडिंग ने जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीदी, जिसमें से 60 एकड़ जमीन फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाकर निर्दोष लोगों से अवैध तरीके से छीनी गई है नवजोत कौर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि वडिंग अदालत में आकर जवाब दें कि इतनी बड़ी जमीन कैसे खरीदी गई। उन्होंने 2400 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का भी जिक्र करते हुए कहा कि मामले में जवाब देने के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही उन्होंने वडिंग पर युवाओं को लूटने का आरोप लगाया। नवजोत काैर ने कहा कि कांग्रेस से जुड़ने वाले युवाओं से 75 रुपये की सदस्यता फीस ली जा रही है और इससे करोड़ों रुपये एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि इन पैसों का उपयोग किस तरह किया जाएगा और कितने युवाओं को रोजगार या बेहतर अवसर दिलाए गए हैं।उधर, वडिंग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।