{"_id":"699ac26e25ba2d5a810f65e1","slug":"video-bjp-workers-burnt-an-effigy-of-rahul-gandhi-in-moga-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
मोगा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला जनरल सेक्रेटरी हरजोत कमल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।भाजपा नेताओं का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश में एआई समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विदेशी प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की यूथ विंग द्वारा किया गया प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।इस मौके पर हरजोत कमल ने कहा कि ऐसे प्रदर्शन देश की अंतरराष्ट्रीय साख को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत की छवि को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियां बंद नहीं हुईं तो भाजपा कार्यकर्ता और कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया और कहा कि देश की गरिमा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।