{"_id":"6a9e53b947bb40cbe00c85bc","slug":"woman-murdered-by-husband-in-ambala-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में पत्नी की हत्या: पति ने छुरी से पेट और छाती पर किया वार, चरित्र पर शक ने उजाड़ा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में पत्नी की हत्या: पति ने छुरी से पेट और छाती पर किया वार, चरित्र पर शक ने उजाड़ा घर
Mon, 07 Sep 2026 11:33 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:33 AM IST
सार
हिना की शादी करीब 13 साल पहले बहादुरगढ़ निवासी बंटी के साथ हुई थी। वे गुरुनानक नगर में किराये पर रह रहे थे। बंटी शकी मिजाज का है और अक्सर हिना पर शक करते हुए मारपीट करता था।
विज्ञापन
मृतका और आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में बलदेव नगर के गुरुनानक नगर में चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की छुरी से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटियाला के धीरू नगर निवासी नन्नू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन हिना की शादी करीब 13 साल पहले बहादुरगढ़ निवासी बंटी के साथ हुई थी। वे गुरुनानक नगर में किराये पर रह रहे थे। बंटी शकी मिजाज का है और अक्सर हिना पर शक करते हुए मारपीट करता था।
रविवार शाम करीब 4:30 बजे नशे में धुत्त बंटी ने हिना से झगड़ा शुरू कर दिया। जब हिना ने तंग आकर तलाक की बात कही, तो आरोपी ने रसोई से छुरी उठाकर उसके पेट व छाती पर तीन से चार वार कर दिए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हिना को मृत घोषित कर दिया।