फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Questioning at Jalandhar restaurant while brandishing a weapon police have launched an investigation

जालंधर के रेस्टोरेंट में हथियार दिखाकर पूछताछ: दो अज्ञात युवक सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 07 Sep 2026 12:47 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

रेस्टोरेंट के मालिक अरुणदीप ने बताया कि उन्होंने 3 महीने पहले अर्बन एस्टेट के फेज टू में एक रेस्टोरेंट को टेकओवर किया है। पहले भी यहां रेस्टोरेंट ही चलता था, जिसे उसने खरीद लिया। रेस्टोरेंट का नाम पैड्रिनो है। रेस्टोरेंट लेने के बाद उन्होंने ज्यादाकर स्टाफ भी नया भर्ती किया है। 

विज्ञापन
Questioning at Jalandhar restaurant while brandishing a weapon police have launched an investigation
मामले की जानकारी देता पीड़ित और पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित पैड्रिनो रेस्टोरेंट में दो अज्ञात युवकों के हथियार दिखाकर रेस्टोरेंट मालिक से एक व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी मॉडल टाउन जालंधर मनमोहन सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-7 के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पैड्रिनो रेस्टोरेंट से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति रेस्टोरेंट में दाखिल हुए और रेस्टोरेंट मालिक को हथियार दिखाते हुए एक खास व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद दोनों युवक वहां से चले गए। 
विज्ञापन




एसीपी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-7 के थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और जानकारियों की जांच व वेरिफिकेशन की है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि दोनों युवकों ने खुद को सीआईए स्टाफ का मुलाजिम बताया था। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी तरह वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले हथियार की वास्तविक स्थिति और युवकों की पहचान को लेकर भी पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के मालिक अरुणदीप ने बताया कि उन्होंने 3 महीने पहले अर्बन एस्टेट के फेज टू में एक रेस्टोरेंट को टेकओवर किया है। पहले भी यहां रेस्टोरेंट ही चलता था, जिसे उसने खरीद लिया। रेस्टोरेंट का नाम पैड्रिनो है। रेस्टोरेंट लेने के बाद उन्होंने ज्यादाकर स्टाफ भी नया भर्ती किया है। 

अरुणदीप ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे दो युवक रेस्टोरेंट में आए। वह फ्रंट डोर के बजाय पीछे से किचन के रास्ते रेस्टोरेंट में घुसे। जब किचन के स्टाफ ने उनसे आने का कारण पूछा तो दोनों ने खुद को सीआईए स्टाफ का मुलाजिम बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों बिना पूछे सीधे बेसमेंट में पहुंच गए, जहां मालिक अरुणदीप बैठे हुए थे।

अरुणदीप ने कहा कि एक आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लिए बेसमेंट में पहुंचा। वहां आकर उसने हाथ में पकड़ी रिवॉल्वर दिखाकर उनसे गुरविंदर के बारे में पूछा। तब अरुणदीप ने उन्हें बताया कि उसने हाल ही में यह रेस्टोरेंट लिया है। गुरविंदर नाम का कोई व्यक्ति अब यहां काम नहीं करता। इस पर आरोपी उससे बहस करने लगे। जब मालिक ने आरोपियों से उनका पहचान पत्र मांगा तो उन्होंने कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया। वह उसे हथियार दिखाकर डराते रहे।


एसीपी ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध अन्य जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों युवक कौन थे, वे किस मकसद से रेस्टोरेंट पहुंचे थे और उनके पास मौजूद हथियार की वास्तविक स्थिति क्या थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed