फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Theft at a vacant judge's bungalow in Faridkot

फरीदकोट में जज की खाली कोठी से चोरी

Theft at a vacant judge's bungalow in Faridkot
फरीदकोट में सरकारी कॉलोनी स्थित न्यायिक अधिकारियों के लिए आरक्षित एक खाली कोठी में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर कोठी में रखा सामान ही नहीं, बल्कि खिड़कियां, दरवाजे और बाथरूम की पाइपें तक उखाड़कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दरबारगंज परिसर से सटी सरकारी कॉलोनी में स्थित लाल कोठी न्यायिक अधिकारियों के आवास के लिए आरक्षित है। कोठी पिछले कुछ समय से खाली थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर रात के समय कोठी में दाखिल हुए और वहां मौजूद सामान को निशाना बनाया। चोरी की घटना का पता उस समय चला, जब सफाई कर्मचारी कोठी में सफाई करने पहुंचा। अंदर सामान बिखरा हुआ था और कई जगहों से सामान गायब मिला।  जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय के जिला नाजर बाल कृष्ण की शिकायत के अनुसार वारदात 1 सितंबर की रात को हुई। पुलिस के अनुसार चोर एक इंडोर एसी, दो आउटडोर एसी, सात छत वाले पंखे, एक टेबल फैन, पानी की मोटर, बल्ब और ट्यूब लाइट के अलावा अलमारियों के दरवाजे, खिड़कियां, टोंटियां तथा बाथरूम की पाइपें भी चोरी कर ले गए।  चोरी किए गए सामान की सूची से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने कोठी के अंदर मौजूद लगभग हर उपयोगी सामान को निशाना बनाया। थाना सिटी के एएसआई एवं जांच अधिकारी इकबाल चंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा पुलिस ने एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस किए बरामद , आई-20 कार समेत एक आरोपी गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने चोरी की 8 बाइकों समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नंगल के गांव रामपुर साहनी के हर्षित राणा बने वायुसेना में फ्लाईंग अधिकारी

फिरोजपुर: जीरा में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सेखों समर्थकों समेत आप में शामिल

मोगा: नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर पंजाब सरकार का जोर

विज्ञापन

मोगा पुलिस ने जरूरतमंदों के साथ बांटी त्योहारों की खुशियां, एसएसपी कैंप हाउस के बाहर लगाया लंगर

नंगल में शिक्षा मंत्री ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन

जीरा में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

मोगा: धर्मकोट में नशे की हालत में युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

500 ड्रोन ने कपूरथला के आसमान में उकेरा श्री गुरु रविदास जी का जीवन और दर्शन

मोगा में सीट को लेकर हुआ विवाद, पुलिस को सुलझाना पड़ा मामला

मोगा में सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर; नाबालिग की मौत

कपूरथला के नडाला कॉलेज में हथियारबंद लुटेरों का धावा, चौकीदार से मारपीट कर बांधा

फरीदकोट में 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, स्पीकर संधवां ने की सराहना

फिरोजपुर में ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडरों की अचानक जांच, गंदगी मिलने पर लिया एक्शन

पंजाब: डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर किसानों का धरना, SSP कार्यालय के गेट बंद कर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने न्यू टाउन में सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा

मोगा के गांव घल्लकलां को विधायक ने दी एक करोड़ के विकास प्रोजेक्टों की सौगात

मोगा गांव तखनवाद के स्कूल में हेड मास्टर ऋषि मनचंदा को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026

मोगा में बिजली कटौती से परेशान 10 गांवों के किसान सड़क पर उतरे

ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए निकले 34 युवा तिमोर-लेस्ते में फंसे, एजेंटों ने 3 करोड़ ठगे

पंजाब के कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA 42% से बढ़कर हुआ 60%

बठिंडा में भाकियू एकता उगराहां ने घेरा डिप्टी कमिशनर एवं एसएसपी आवास

जीरा में मिसल सतलुज ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा- पंजाब को हर मोर्चे पर कर रही विफल

चंडीगढ़ में अकाली दल महिला विंग का रोष मार्च, पुलिस ने सांसद हरसिमरत काैर को हिरासत में लिया

चंडीगढ़ में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

कपूरथला में जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार, वो जेल में बंद मिला

खेडां वतन पंजाब दियां-2026 की मशाल का मोगा में शानदार स्वागत

कपूरथला सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा

कोटकपूरा के श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर झांकियां रही आकर्षक का केंद्र

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed