{"_id":"6a6e5e6d571c64c788078ea1","slug":"dav-bararas-yoga-team-dominates-ambala-news-c-36-1-amb1002-167221-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डीएवी बराड़ा की योग टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डीएवी बराड़ा की योग टीम का दबदबा
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में योग करते प्रतिभागी। स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। क्लस्टर स्तरीय योग प्रतियोगिता में डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल, बराड़ा की योग टीम ने नया कीर्तिमान रचा। प्रधानाचार्य जय देव शर्मा ने बताया कि 65 खिलाड़ियों की टीम ने प्रतियोगिता की सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
अंबाला क्लस्टर के प्रमुख स्कूलों की कड़ी चुनौती के बीच बराड़ा विद्यालय की अंडर-14 (छात्र व छात्रा) और अंडर-17 (छात्र व छात्रा) चारों टीमों ने शीर्ष प्रदर्शन कर चार ट्रॉफियां अपने नाम कीं। वहीं, आर्टिस्टिक योग की व्यक्तिगत स्पर्धा में कृति (छात्रा वर्ग) और भूमिक पुंडीर (छात्र वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीते। इस शानदार जीत के साथ ही सभी विजेता टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता का संचालन अधिकारी पर्यवेक्षक और चार तकनीकी निर्णायकों की देखरेख में पारदर्शी तरीके से हुआ।