सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delhi drug smuggler arrested

Ambala News: दिल्ली का नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi drug smuggler arrested
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने दिल्ली के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पुरानी दिल्ली के मलिका गंज निवासी लखन के रूप में हुई है। आरोपी को 15 ग्राम हेरोइन के साथ कैंट के सुभाष पार्क के पास से काबू किया गया है। निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सत्यवान सिंह व सहायक उप निरीक्षक सत्य प्रकाश की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा पर नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाला है।
Trending Videos

सुभाष पार्क के पास नाकाबंदी की ओर आरोपी लखन को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी लखन एक आदतन अपराधी है। इससे पहले भी 19 दिसंबर 2025 को उसे 13 ग्राम 53 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वह हाल ही में कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था और जेल से निकलते ही दोबारा नशा तस्करी के काले कारोबार में संलिप्त हो गया। अब तक की पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लखन दिल्ली का रहने वाला है और रिश्तेदारों से मिलने का बहाना बनाकर वह दिल्ली से नशा लाकर अंबाला छावनी के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस अब उन कड़ियों को खंगाल रही है जहां से वह नशा लाता था और अंबाला में किन-किन लोगों को बेचता था। रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed