सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   during the fight, the elder son used to say that he would shoot him, but the younger one did not leave him alone.

Ambala News: पिता बोले- झगड़े में बड़ा बेटा कहता था गोलियाें से भून दूंगा पर छोटे ने कहीं का नहीं छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
during the fight, the elder son used to say that he would shoot him, but the younger one did not leave him alone.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला। शहजादपुर के बिचपड़ी गांव में स्वास्थ्य विभाग के डीजी कार्यालय में सहायक पद से सेवानिवृत्त सतबीर का परिवार ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। उनके छोटे बेटे अभिषेक पर बड़े भाई संदीप, चाचा महेंद्र, दादी इसराे देवी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
वहीं चाची अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। यह वारदात शनिवार की शाम को हुई थी। इस घटना ने सतबीर के परिवार को झकझोर दिया है। रविवार को गांव में परिजनों के शव पोस्टमार्टम के बाद आने का इंतजार कर रहे सतबीर अपने आप को टूटा हुआ महसूस करते दिखे। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा अक्सर रुपयों आदि काे लेकर झगड़ता रहता था मगर छोटे ने कभी गुस्सा नहीं दिखाया। घटना से पांच दिन पहले भी बड़ा बेटा संदीप माता-पिता से काफी लड़ा और यहां तक कहने लगा कि गोलियों से भून दूंगा, तब हमने सोचा कि यह तो कहता रहता है छोड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें क्या पता था कि छोटा बेटा ऐसा काम कर देगा कि हम कहीं के नहीं रहंगे। जब उसने मेरे सामने मेरे छोटे भाई महेंद्र को गोली मारी तो मैंने कहा था- दो गोली मुझे भी मार दे, मैं ह भार अब कैसे उठाऊंगा।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी के पिता सतबीर ने बताया कि एक साल पहले भी खेत से मिट्टी उठाने को लेकर कुछ रुपये आए थे। तब बड़े बेटे संदीप ने बहस की थी। यहां तक कि मिट्टी उठान का काम शुरू हुआ तो खेत में पानी छोड़ दिया। इसके बाद हमें ही फोन कर कहा कि खेत में आ जाओ गंडासी लेकर बैठा हूं एक-एक को काट दूंगा। इस बात से मेरे सीने में दर्द उठ गया था। तब छोटे बेटे अभिषेक ने कहा था, चलाे खेत में चलते हैं आज फैसला कर लेते हैं। मगर मैंने कहा कि मुझे अस्पताल ले जाओ बाद में देखेंगे। तब मुझे दिल का दौरा पड़ा था तो स्टंट डले थे। लगता था कि एक दिन बड़ा बेटा कोई ऐसी अप्रिय घटना करेगा। मगर छोटा ऐसा करेगा यह कल्पना भी नहीं की थी। सतबीर इस घटना को याद कर बार-बार रो रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों बेटे शराब या तंबाकू का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed