सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ramakant became the head of Garhwal Co-operative Society

Ambala News: गढ़वाल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रधान बने रमाकांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ramakant became the head of Garhwal Co-operative Society
दी गढ़वाल को-ऑपरटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटीज की नई कार्यकारिणी। संस्था
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जंडली स्थित दी गढ़वाल को-ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी के कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सोसाइटी कार्यालय में हुए। यह चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रकाश नौटियाल और सुंदर सिंह बिष्ट की देखरेख में पूरी हुई। चुनाव से पहले पूर्व उपप्रधान मोहन लाल देवरानी को श्रद्धांजलि दी गई। नई कार्यकारिणी में रमाकांत मल्लासी को प्रधान, अन्नू रावत को उपप्रधान, राजेश बिंजौला को सचिव तथा परवीन पसबोला को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा भूपाल चंद रजवार, सोहन सिंह बिष्ट और प्रमोद देवरानी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। रमेश चंद्र धस्माना द्वारा संचालित इस बैठक में वर्ष 2025-26 सहित पिछले वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed