{"_id":"6ad52b796f67c3c9b20cd60b","slug":"dussehra-festival-begins-in-barara-audience-dances-to-the-music-ambala-news-c-36-1-amb1001-171486-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बराड़ा में दशहरा महोत्सव शुरू, गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बराड़ा में दशहरा महोत्सव शुरू, गीतों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
बराड़ा में आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान मौजूद दर्शक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। दशहरा ग्राउंड में रविवार को तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। महोत्सव 20 अक्तूबर तक चलेगा।
कार्यक्रम में दिलप्रीत ढिल्लों ने संड, वहम, फेमस, थार वाला यार, जट्ट ते जवानी और थ्री सिक्स्टी जैसे गीत प्रस्तुत किए। करीब दो घंटे तक चली सांस्कृतिक संध्या में दर्शक संगीत की धुनों पर थिरकते रहे। आयोजकों के अनुसार, रावण के विशाल पुतले के निर्माण के दौरान कारीगरों के बीच में काम छोड़कर चले जाने से परेशानी खड़ी हो गई थी। इसके बाद अमरपाल राणा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काम पूरा कराया और क्रेन की मदद से पुतले को समय पर खड़ा किया गया।
-- -- --
आज जर्मन मान की प्रस्तुति, कल होगा रावण दहन
महोत्सव में 19 अक्तूबर को पंजाबी गायिका जर्मन मान प्रस्तुति देंगी। वहीं, 20 अक्तूबर को रावण दहन होगा। समाजसेवी अरुण गोयल रिमोट कंट्रोल से पुतले का दहन करेंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी अरुण गोयल, कुंवर पाहवा, प्रशांत चौहान, मोनू मक्कड़ और संयोजक विक्रम राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और दशहरा कमेटी ने इंतजाम किए हैं।