फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rail passengers to face increased difficulties in winter; 46 trains affected

Ambala News: सर्दियों में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 46 ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rail passengers to face increased difficulties in winter; 46 trains affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे ने आगामी ठंड और धुंध के मौसम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दृश्यता कम होने और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के पहियों को थामने का निर्णय लिया है। कुल 46 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें 30 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी तो 12 आंशिक/फेरे कम और 4 आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
रेलवे के इस फैसले से आगामी महीनों में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और हादसों से बचाव के लिए यह वार्षिक निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने सभी संबंधित मंडलों, दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर और जम्मूतवी को निर्देश जारी कर दिए हैं। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि रद्द और परिवर्तित समय वाली ट्रेनों की जानकारी स्टेशन नोटिस बोर्ड, पूछताछ केंद्रों के माध्यम से प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन

-----
पूर्ण रूप से रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने कई दैनिक और साप्ताहिक एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की है। इसमें ट्रेन नंबर 12207/12208 काठगोदाम-जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 2 मार्च के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12209/12210 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम लिंक एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 2 मार्च, 14605/14606 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी-ऋषिकेश दिसंबर से फरवरी के दौरान, 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़-अमृतसर डेली एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 1 मार्च तक, 14503/14504 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कालका द्वि-साप्ताहिक 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक, 14505/14506 अमृतसर-नंगल डैम-अमृतसर पूरा सीजन, 14523/14524 अंबाला कैंट-बरौनी जंक्शन-अंबाला कैंट दिसंबर से मार्च, 14003/14004 मालदा टाउन-नई दिल्ली-मालदा टाउन 3 दिसंबर से 2 मार्च, 14615/14616 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस साप्ताहिक सेवा पूरे कोहरे के सीजन रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन ट्रेनों के घटाए गए फेरे
यात्रियों की संख्या और मार्ग की स्थिति को देखते हुए कुछ प्रमुख गाड़ियों के परिचालन के दिन घटा दिए गए हैं। इसमें ट्रेन 22405/22406 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल है। इसके तहत भागलपुर से गुरुवार और आनंद विहार से बुधवार को चलने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसी प्रकार 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, सोमवार व गुरुवार और बरौनी से मंगलवार व शुक्रवार को नहीं चलेगी। 12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी/एक्सप्रेस, सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी। 11905/11906 आगरा फोर्ट-होशियारपुर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और होशियारपुर से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को रद्द रहेगी। 12179/12180 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट, शनिवार और रविवार को संचालित नहीं होगी।

-----
ये ट्रेनें होंगी आंशिक रद्द
ट्रेन नंबर 12279/12280 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली, यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन केवल ग्वालियर से नई दिल्ली के बीच ही चलेगी। इसी प्रकार 14681/14682 नई दिल्ली-जालंधर सिटी-नई दिल्ली, यह ट्रेन अंबाला कैंट और जालंधर सिटी के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन केवल नई दिल्ली से अंबाला कैंट के बीच ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed