सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity Corporation's arbitrariness in Saha, declared power cut for six hours, people remained in distress for seven hours

Ambala News: साहा में बिजली निगम की मनमानी, घोषित कट छह घंटे का, लोग सात घंटे रहे बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's arbitrariness in Saha, declared power cut for six hours, people remained in distress for seven hours
साहा में लाइट न आने से बंद पड़ा पंखा। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
साहा। भीषण गर्मी और बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली ने साहा क्षेत्र के निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। विभाग द्वारा घोषित कटौती के समय का पालन न करने से स्थानीय जनता में भारी रोष व्याप्त है। वीरवार को विभाग ने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती का संदेश जारी किया था लेकिन निर्धारित 6 घंटों के बजाय बिजली 7 घंटे तक गुल रही। चढ़ते पारे के बीच बिजली की इस लुकाछिपी ने विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहां तक कि अधिकारियों ने लोगों के फोन तक नहीं उठाए।
Trending Videos


व्यापार ठप, पशुपालक और आमजन बेहाल
लंबी कटौती का सबसे बुरा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन पर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली न होने से काम-धंधे पूरी तरह ठप पड़े हैं और आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं चिलचिलाती धूप में पशुओं के लिए पानी का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है। मोटर न चलने से चारे की कटाई भी प्रभावित है। घरों में कैद मासूम बच्चे और बुजुर्ग भीषण उमस और गर्मी के कारण बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते जिम्मेदार
जब इस अव्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए एसडीओ केसरी को लोगों ने कई फोन लगाए पर उन्होंने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा। अधिकारियों का यह रवैया लोगों में रोष प्रकट करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed