{"_id":"6a063c7118a2e69e9709b01f","slug":"the-couple-took-advantage-of-the-mental-condition-of-the-sick-husband-and-grabbed-the-land-the-couple-was-named-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163219-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीमार पति की मानसिक स्थिति का फायदा उठा हड़प ली जमीन, दंपती नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीमार पति की मानसिक स्थिति का फायदा उठा हड़प ली जमीन, दंपती नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणगढ़। लखनौरा गांव में रेखा रानी की कृषि भूमि को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाकर दंपती ने हड़प ली। आरोपियों ने महिला के पति की बीमारी व खराब मानसिक स्थिति का नाजायज लाभ उठाकर लाखों रुपये की फर्जी अदायगी दिखाकर रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। पति की मृत्यु के बाद जब आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की व जान से मारने की धमकी दी तो इस मामले का खुलासा हुआ। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता रेखा रानी की तहरीर पर दंपती नरेश कुमार व गीता देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दोस्ती की आड़ में रची साजिश
लखनौरा गांव निवासी रेखा रानी ने बताया कि उनके पति स्व. गुरमीत सिंह के पास गांव में ही खेती की जमीन थी। गुरमीत पिछले काफी समय से शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही नरेश कुमार ने उनसे दोस्ताना संबंध बना लिए। आरोप है कि नरेश ने साजिश के तहत 14 जून 2023 को गुरमीत सिंह से 4 कनाल 6 मरले की जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। रजिस्ट्री के दस्तावेजों में दिखाया गया है कि नरेश ने गुरमीत सिंह को दो चेक के जरिए कुल 13,50 लाख रुपये की बिक्री राशि अदा की है। हालांकि, रेखा रानी का आरोप है कि उनके पति का केवल हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता था और उस खाते में कभी कोई पैसा नहीं आया। आरोपियों ने बिना किसी वास्तविक लेनदेन के कागजों में फर्जी चेक नंबर दिखाकर रजिस्ट्री को अंजाम दिया।
मृत्यु के बाद करने पहुंचे थे कब्जा
पीड़िता रेखा रानी ने बताया कि पति गुरमीत सिंह की मृत्यु 6 फरवरी 2026 को हो गई। जब तक गुरमीत जीवित थे तो आरोपी शांत रहे। उनकी मौत के करीब दो महीने बाद नरेश कुमार अपनी पत्नी गीता देवी और कुछ अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचा। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व बेटे को धमकी दी कि अगर जमीन नहीं छोड़ी तो उन्हें जान से मारकर इसी खेत में दबा देंगे। हलका पटवारी से रिकॉर्ड चेक करवाने के बाद जब धोखाधड़ी की पुष्टि हुई तो पुलिस को शिकायत दी।
Trending Videos