सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Experts will create awareness about cancer in schools and colleges.

Ambala News: विशेषज्ञ स्कूल व कॉलेजों में कैंसर के प्रति करेंगे जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Experts will create awareness about cancer in schools and colleges.
विज्ञापन
कैंसर के खिलाफ जंग : अटल कैंसर केयर केंद्र की तरफ से की गई है शुरूआत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंसर से सतर्क करने के लिए अटल कैंसर केयर केंद्र ने एक नई पहल की है। अब केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ओपीडी के अलावा खुद फील्ड में उतरकर स्कूल-कॉलेजों के छात्रों, शिक्षकों और आमजन को जागरूक कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज के महत्व को समझाना है। इसको लेकर अलग-अलग कैंसर विशेषज्ञों को जिम्मा सौंपा गया है। अटल कैंसर के कार्यवाहक निदेशक भी छात्रों व लोगों की कैंसर को लेकर क्लास ले रहे हैं।
अटल कैंसर केयर केंद्र की इस पहल के तहत डॉक्टरों की विशेष टीमें आने वाले दिनों में भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करेंगी। केंद्र के कार्यवाहक निदेशक डॉ. यशपाल वर्मा का कहना है कि यदि छात्र इस बीमारी के प्रति जागरूक होंगे तो वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी शिक्षित कर पाएंगे। अभियान के दौरान तंबाकू, धूम्रपान और खराब जीवनशैली से होने वाले कैंसर के खतरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर पर दिया जा रहा जोर

अभियान के तहत स्कूलों व कॉलेजों की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर बारे भी जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नागरिक अस्पतालों में इससे बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। बता दें कि सर्वाइकल कैंसर के बढ़ रहे मामलों को देखकर विशेषज्ञों की तरफ से यह कदम उठाया गया है। अटल कैंसर केयर केंद्र अपनी आधुनिक सुविधाओं के कारण अब उत्तर भारत का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां न केवल हरियाणा, बल्कि पंजाब, हिमाचल और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इसलिए अस्पताल की ओपीडी में भी आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को समय-समय पर कैंसर रोकथाम के टिप्स दिए जा रहे हैं।

कैंसर को फैलने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका जल्द पहचान है। जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को यह बताया जा रहा है कि शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव या गांठ को नजरअंदाज न करें। विशेषज्ञों के साथ-साथ वह खुद भी जागरूकता के लिए स्कूल व कॉलेजों में जा रहे हैं।
- डॉ. यशपाल वर्मा, कार्यवाहक निदेशक, अटल कैंसर केयर केंद्र अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed