सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Faith in Maa Dukhbhanjani overflowed, devotees gave the mother a milk bath

Ambala News: मां दुखभंजनी में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने मां को कराया दुग्ध स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Faith in Maa Dukhbhanjani overflowed, devotees gave the mother a milk bath
अंबाला सिटी के श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में स्नान करवाते भक्त। पुजारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
Trending Videos

मां कूष्मांडा के स्वरूप की पूजा-अर्चना के साथ ही सुबह से ही मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी को दूध से स्नान कराया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
चैत्र नवरात्र की चतुर्थ प्रभात वेला में मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ठीक सुबह 4:30 बजे मुख्य पुजारी पंकज शर्मा विशिष्ट के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच मां का गंगा स्नान और पंचामृत स्नान संपन्न हुआ, इसके पश्चात सुबह 5 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दुग्ध स्नान का सिलसिला चला। इसमें सभी ने पूरी आस्था के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर भ्रमण पर निकलीं आदिशक्ति, भक्तों के द्वार पहुंचीं मां : दोपहर बाद माताजी की विशाल पालकी और अखंड ज्योत को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। स्वर्ण मुकुट से सुसज्जित माता के भव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पालकी यात्रा का शालीमार कॉलोनी, अशोक विहार, पुरानी घास मंडी, जग्गी कॉलोनी, लक्ष्मी नगर और रेलवे रोड सहित कई इलाकों में भव्य स्वागत हुआ। भक्तों ने अपने घरों के बाहर मां की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया।

अंबाला सिटी के श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में स्नान करवाते भक्त। पुजारी

अंबाला सिटी के श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में स्नान करवाते भक्त। पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed