सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR for attempt to murder against the attack accused

Ambala News: हमले के आरोपी पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
FIR for attempt to murder against the attack accused
अंबाला कैंट के रामबाग रोड पर हुए हमले में दोनों हाथों के अंगूठे कटने पर घायल हुए थे संजीव: सोशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। गंजा कर बाजार में घुमाने की रंजिश में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संजीव नैयर पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी दीना की मंडी निवासी मुकुल पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस मामले में पीड़ित परिजनों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से उनके निवास पर गुहार लगाई थी। मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत को कड़ी कार्रवाई करने व सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। बुधवार आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर आने के बाद की वारदात : 26 नवंबर 2025 को पीड़ित संजीव नैयर की बेटी से छेड़खानी व उन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू किया था। इनमें दीना की मंडी निवासी मुकुल मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गंजा कर मुख्य बाजार से घुमाते हुए ले जाकर निशानदेही करवाई थी।
6 मार्च को मुकुल जमानत पर आया था। 23 मार्च को कैंट के रामबाग रोड स्थित मंडी में सब्जी खरीदते समय तेजधार हथियार से हमला कर दोनों हाथों में अंगूठे काटकर गहरे घाव कर दिए थे। घायल संजीव नैयर के दोनों हाथों का ऑप्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed