सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers Fear the Rain; Grain Markets Begin to Overflow with Wheat

Ambala News: बारिश से डरे किसान, गेहूं से अटने लगी अनाज मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers Fear the Rain; Grain Markets Begin to Overflow with Wheat
विज्ञापन
जलबेड़ा। पिछले लगातार सात दिनों से अनाज मंडी में किसने की गेहूं की फसल का बहुत ही बुरा हाल हो रहा है। जैसे ही बारिश आती है तो किसान अनाज मंडी में पड़ी गेहूं को शैडो के नीचे करते हैं। जैसे ही धूप निकलती है तो उसे सुखाने के लिए खुली धूप में फैलाते हैं। कई किसानों की तो गेहूं अनाज मंडी में पानी के कारण गल भी गई है। हालांकि कृषि विभाग ने किसानों को आगाह किया था कि वह नमी वाली गेहूं अनाज मंडी में लेकर न आएं। क्योंकि सरकार 12 प्रतिशत नमी वाली गेहूं ही खरीद रही है।
Trending Videos

किसान जल्दबाजी के चक्कर में अनाज मंडी में 15 से 16 प्रतिशत नमी वाली गेहूं भी लेकर आ रहे हैं ऐसे में यदि मौसम धूप वाला हो तो चल जाता है लेकिन खराब में मौसम में तो गेहूं खुद ही नमी पकड़ लेती है। वहीं दूसरी तरफ मौसम खुलते ही मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेतों में गेहूं कटाई को लेकर किसानों में लगी होड़



दो दिन की धूप के कारण किसानों को एक आशा की किरण नजर आई है। वह खराब मौसम के चलते बहुत डरे हुए हैं तो इस सही मौसम का फायदा उठाकर उनमें भी होड़ लगी हुई है कि पहले हम गेहूं कटवाएंगे। हालांकि कंबाइनों की संख्या भी बहुत है फिर भी किसी भी कंबाइन वाले के पास अभी दूसरे किसान को हां कहने का समय नहीं है। किसान विजय कुमार, अजय कुमार, गुरदयाल सिंह व संत राम ने बताया कि धान के सीजन में भी उनको घाटे का मुंह देखना पड़ा था। अब भी बारिश और ओलावृष्टि के कारण कुछ सही नजर नहीं आ रहा। इसलिए एक बार गेहूं कट कर घर आ जाए ऐसी प्रभु से प्रार्थना करते हैं। किसानों ने यह भी बताया कि यदि सात दिन का समय मिल जाए तो गेहूं कटाई का पूरा सीजन समाप्त हो जाएगा।



हिमायूपुर में किसान की पांच एकड़ गेहूं की फसल हुई राख

गांव हिमायूपुर में ट्रांसफार्मर की चिंगारी 5 एकड़ गेहूं की फसल को ले बैठी। इस दौरान सबसे पहले फायर ब्रिगेड पर फोन किया गया तो वह भी नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया गया वह भी लेट पहुंची। किसानों ने प्रशासन की लेट लतीफी के चलते स्वयं ही अपने ट्रैक्टर हैरो के साथ आग को घेरा डाला गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान अमरजीत सिंह ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच अचानक लाइट आई और ट्रांसफार्मर के साथ लगे खंभे से चिंगारी निकली। वह उसकी 5 एकड़ गेहूं की फसल को ले बैठी। हालांकि बिजली अदालतों में विवाह के आला अधिकारी दावा करते हैं कि अभी गेहूं की कटाई चल रही है इसलिए दिन में लाइट नहीं छोड़ेंगे। किसान ने प्रशासन से मांग की है कि इस दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए वह उसे मुआवजा प्रदान करें। अन्य किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट करें ताकि अन्य किसानों की फसल भी सुरक्षित कट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed