{"_id":"69f2581f43992f499101495d","slug":"fir-registered-against-unknown-persons-for-plotting-to-blow-up-dfccil-trackfir-registered-against-unknown-persons-for-plotting-to-blow-up-dfccil-track-ambala-news-c-36-1-amb1001-162407-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डीएफसीसीआईएल ट्रैक उड़ाने की साजिश में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डीएफसीसीआईएल ट्रैक उड़ाने की साजिश में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के मध्य धमाके के बाद क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन। फाइल फोटो
विज्ञापन
पटियाला जीआरपी थाने में जांच के लिए टीम का गठन, घटनास्थल का टीम ने किया मुआयना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार रात भले ही बड़ा रेल हादसा बच गया लेकिन धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पटियाला जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जब रेल लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोहे की पटरी का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और भारी-भरकम सीमेंट के स्लीपर टूटकर बिखर गए। गनीमत रही कि मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी।
बढ़ाई सुरक्षा
घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा बलों ने अंबाला से लेकर साहनेवाल की तरफ जाने वाले कॉरिडोर की सुरक्षा बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर सादी वर्दी में जवान तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से धमाके में इस्तेमाल सामग्री की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल जांच जारी है।
Trending Videos