सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls are making a name for themselves in basketball

Ambala News: बास्केटबाॅल में नाम कमा रहीं बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Girls are making a name for themselves in basketball
एश्वर्य - फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
विज्ञापन
- खिलाड़ी एश्वर्य और अर्शदीप ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खेलों में अंबाला की बेटियां लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं। बास्केटबाॅल में भी शहर की दो होनहार खिलाड़ी एश्वर्य और अर्शदीप ने जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दोनों खिलाड़ी कई वर्षों से अंबाला शहर के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं और कोच सतबीर के मार्गदर्शन में खेल को निखार रही हैं।

पांच साल पहले की शुरुआत
शहर के सेक्टर-10 निवासी एश्वर्य ने बताया कि करीब पांच साल पहले उन्होंने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बच्चों को बास्केटबाॅल खेलते हुए देखा था। उसी दौरान उनके मन में भी इस खेल को सीखने की इच्छा जागी। इसके बाद उन्होंने कोच सतबीर से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। शुरुआती दौर में जिला स्तर पर खेलते हुए उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया और मेहनत के बल पर जल्द राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गईं। एश्वर्य के पास जिला स्तर से लेकर नेशनल स्तर तक कई पदक हैं। उन्होंने केवी नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीतकर अंबाला का नाम रोशन किया। इसके अलावा हिमाचल के कांगड़ा में आयोजित अंडर-14 सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, पांडिचेरी में आयोजित अंडर-16 यूथ नेशनल चैंपियनशिप, सीनियर स्टेट, जूनियर स्टेट और खेल महाकुंभ में भी उनकी भागीदारी रही है। वर्तमान में वह नर्सरी श्रेणी की खिलाड़ी हैं और आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन कर रहीं अभ्यास
वहीं अंबाला शहर के दुर्गा नगर निवासी अर्शदीप भी बास्केटबाॅल में अपनी पहचान बना रही हैं। अर्शदीप छह साल से बास्केटबाॅल का अभ्यास कर रही हैं और वर्तमान में 12वीं की छात्रा हैं। उन्होंने जिला स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बैंगलुरू में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबाॅल चैंपियनशिप में भी भाग लिया है। अर्शदीप की जूनियर स्टेट, सीनियर स्टेट, खेल महाकुंभ और हरियाणा ओलंपिक में भी भागीदारी रही है। वह प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपने खेल को निखार रही हैं। दोनों खिलाड़ियों की सफलता में कोच सतबीर का अहम योगदान रहा है। एश्वर्य और अर्शदीप की मेहनत और लगन अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

एश्वर्य

एश्वर्य- फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed