{"_id":"69819786477f214ff70b576c","slug":"video-suspicious-alto-car-found-parked-in-military-area-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: सैन्य क्षेत्र में खड़ी मिली संदिग्ध ऑल्टो कार, मची हलचल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: सैन्य क्षेत्र में खड़ी मिली संदिग्ध ऑल्टो कार, मची हलचल; जांच में जुटी पुलिस
सैन्य क्षेत्र स्थित आकाश गंगा बैंकवेट हॉल के निकट मंगलवार उस समय हलचल मच गई, जब दिल्ली नंबर की संदिग्ध अल्टो कार सेना के क्वार्टरों के बाहर खड़ी मिली। 2 फरवरी की रात से सफेद रंग की दिल्ली नंबर डीएल8सीएडब्ल्यू5431 कार मुख्य रोड किनारे खड़ी हुई थी। सूचना पाकर इलाका सहित सेना पुलिस व जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची। कार में देखा जा रहा है कि कोई सामान तो नहीं पड़ा व गाड़ी में पेट्रोल भी खत्म पाया गया है।
रजिमेंट पुलिस चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में कार गन्नौर निवासी कमल वर्मा के नाम पर पाई गई है। कार मालिक ने पूछताछ में बताया है कि उनका कोई दोस्त एयरफोर्स में मेडिकल देने के लिए 2 फरवरी को अंबाला आया था। कार में तेल खत्म होने के कारण वह कार को वहीं खड़ा कर चला गया था। मंगलवार को एयरफोर्स मुख्यालय में उसका मेडिकल चल रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच करते हुए एयरफोर्स के भर्ती मुख्यालय में भी संपर्क कर रही है कि आखिर कोई व्यक्ति मेडिकल के लिए आया है कि नहीं। वहीं सेना की जांच एजेंसियों ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।