पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Graduation certificates issued for 123 players.

Ambala News: 123 खिलाड़ियों के बने ग्रेडेएशन प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Graduation certificates issued for 123 players.
अंबाला के जिला खेल अ​धिकारी कार्यालय के बाहर ग्रेडेशन बनवाने के लिए खड़े ​खिलाड़ी: स्वयं
अंबाला। सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का लाभ उठाने के अंंबाला जोन के इच्छुक खिलाड़ियों को राहत मिली है। खेल विभाग द्वारा पिछले 10 दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाला मंडल के कुल 123 खिलाड़ियों के खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान के आखिरी दिन खेल विभाग के कार्यालय में रात 9 बजे तक काम चला ताकि किसी भी पात्र खिलाड़ी का प्रमाणपत्र न छूटे। इस विशेष मुहिम से अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों के उन खिलाड़ियों को सीधी राहत मिली है, जो आगामी सरकारी भर्तियों में खेल कोटे के तहत आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भर्ती के आवेदन की समय सीमा को देखते हुए रात तक खुला रहा दफ्तर : जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों में खेल कोटे के तहत निकलने वाली भर्तियों के आवेदन की अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग ने यह विशेष अभियान चलाया था ताकि प्रमाणपत्र समय पर मिल सकें, इसके लिए आखिरी दिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने रात 9 बजे तक मुस्तैदी से काम किया और लंबित आवेदनों का निपटारा किया। यह विशेष अभियान समाप्त होने के बाद भी प्रक्रिया थमेगी नहीं। नियमित तौर पर खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे।

अंबाला के जिला खेल अधिकारी कार्यालय के बाहर ग्रेडेशन बनवाने के लिए खड़े खिलाड़ी: स्वयं

अंबाला के जिला खेल अधिकारी कार्यालय के बाहर ग्रेडेशन बनवाने के लिए खड़े खिलाड़ी: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed