{"_id":"6994031eba9c6dd758042745","slug":"haryana-cabinet-minister-anil-vij-suffers-accident-at-home-falls-in-washroom-fractures-both-legs-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री विज के साथ घर में हादसा: वॉशरूम में गिरने से दोनों पैरों में फ्रैक्चर, गाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री विज के साथ घर में हादसा: वॉशरूम में गिरने से दोनों पैरों में फ्रैक्चर, गाने का वीडियो वायरल
माइ सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री अनिल विज के गिर जाने से उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है और उन्हें कम से कम एक महीने का पूर्ण बेड रेस्ट सलाह दिया है।
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए हैं। सोमवार को अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने निजी आवास पर वे अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
Trending Videos
डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने के पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। 20 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में उनकी उपस्थिति को संशय हो गया है। जैसे ही विज के चोटिल होने की खबर फैली, उनके आवास पर शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। हालांकि, संक्रमण और आराम की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भीड़ से बचने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाया फिल्मी गीत
असहनीय दर्द और पैरों में प्लास्टर चढ़ने के बावजूद वे मुस्कुराते नजर आए और पुराने फिल्मी गीत चल री सजनी अब क्या सोचे... की पंक्तियां गुनगुनाते रहे। उनके समर्थकों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का हौसला हमेशा की तरह बुलंद है। 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। अनिल विज न केवल परिवहन मंत्री हैं, बल्कि सदन में अपनी बेबाक बयानबाजी और विपक्ष को घेरने के लिए जाने जाते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल चलने-फिरने से सख्त मना किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस बार सदन की कार्यवाही से दूर रह सकते हैं।