{"_id":"69940d9f2f77f16079053cab","slug":"video-farmers-protest-in-ambala-against-us-trade-deal-burn-effigy-of-government-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध अंबाला में किसानों का विरोध, सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध अंबाला में किसानों का विरोध, सरकार का फूंका पुतला
भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापारिक संधि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों नेताओं के पुतले दहन किए।
यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ होने वाली यह ट्रेड डील भारतीय कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए आत्मघाती साबित होगी। किसानों का कहना है कि विदेशी उत्पादों के भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों की कमर टूट जाएगी और उन्हें अपनी उपज के सही दाम नहीं मिलेंगे।
प्रदर्शन के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसी किसी भी संधि पर हस्ताक्षर न करे जिससे देश के अन्नदाता के हितों को नुकसान पहुंचे। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।