{"_id":"69942eb177ed3b58100ebe80","slug":"video-empty-diesel-tanker-explodes-in-ambala-killing-a-youth-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में डीजल के एक खाली टैंकर में हुआ धमाका, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में डीजल के एक खाली टैंकर में हुआ धमाका, युवक की मौत
अंबाला- चंडीगढ़ हाईवे स्थित बलदेव नगर के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे एक बार फिर हाईवे किनारे खड़े डीजल के एक खाली टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में मैकेनिक व वेल्डर पंजाब के हंडेसरा के रानी माजरा निवासी लखविंदर उर्फ लक्की 30 की मौत हो गई। तीन माह पहले भी इसी जगह पर टैंकर में ब्लास्ट हुआ था। मृतक चाचा गुरचरण 55 के साथ वेल्डिंग का काम करता था।
हादसे के समय लखविंदर टैंकर पर चढ़कर काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने को धमाके के बाद लखविंदर ऊपर से नीचे गिरा था। दमकल विभाग की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर टेंकर पर पानी की बोछाड की। सिटी की नागरिक अस्पताल लाने पर लखविंदर को मृत घोषित कर दिया गया।
तीन माह पहले भी हुआ था धमाका, 2 हुए थे घायल
इसी हादसे वाली जगह पर तीन माह पहले यानी नवम्बर माह में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक स्कूटी सवार राहगीर और दूसरा स्वयं टैंकर का ड्राइवर शामिल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।