पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Locks of Lieutenant's official residence broken; jewelry and cash stolen.

Ambala News: लेफ्टिनेंट के सरकारी आवास के ताले तोड़े, गहने और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Locks of Lieutenant's official residence broken; jewelry and cash stolen.
अंबाला। अतिसंवेदनशील सैन्य क्षेत्र स्थित राजेंद्र सिंह एन्क्लेव में चोरों ने सेंधमारी कर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने छुट्टी पर गए लेफ्टिनेंट के सरकारी आवास को निशाना बनाया। ताला तोड़कर दो तोले की सोने की चेन व चार हजार रुपये की नकदी व बाथरूम से 8 टोंटियां चोरी कर लीं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सेना व इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस को दी तहरीर में 2 मराठा लाइट टेंगा में तैनात लेफ्टिनेंट भूषण कुमार ने बताया कि उनका परिवार राजेंद्र सिंह एन्क्लेव स्थित सरकारी आवास में रहता है।
विज्ञापन

23 मई को बच्चों की स्कूल की छुट्टियां होने के कारण उनका परिवार ससुराल गया था। 5 जुलाई को लौटे तो चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed