सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Longing for water for four days, complaint closed on portal without resolution

Ambala News: चार दिन तक पानी के लिए तरसे, पोर्टल पर बिना समाधान कर दी बंद शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Longing for water for four days, complaint closed on portal without resolution
विज्ञापन
न किसी विभागीय अधिकारी ने मौके पर जाकर हालात देखने की कोशिश की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। चार दिनों तक महेशनगर के लोग पानी के लिए तरसते रहे, उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। न किसी विभागीय अधिकारी ने मौके पर जाकर हालात देखने की कोशिश की, लेकिन विभाग ने पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत को बंद कर दिया। यह कारनामा जनस्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर देखने को मिला।
पहले तो 28 जनवरी को समस्या समाधान के लिए जेई से लेकर कार्यकारी अभियंता ने अपनी-अपनी जानकारी दर्ज कर दी कि समस्या का समाधान कर दिया गया है। जब शिकायतकर्ता ने इस पर आपत्ति दर्ज की तो 29 जनवरी को पोर्टल पर उपभोक्ता के असंतुष्ट होने की जानकारी अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि समस्या के समाधान के बिना ही पोर्टल पर डाली जा रही शिकायतों का विभाग किस प्रकार से निस्तारण कर रहा है। इस मामले को लेकर अब महेशनगर निवासी व आरटीआई कार्यकर्ता क्षितिज दत्ता ने दोबारा सीएम विंडो पर शिकायत डालने की तैयारी कर ली है ताकि विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए गोलमाल की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जा सके।
जलसंकट से जूझ रहे लोग

छावनी के महेश नगर इलाके में कई दिनों से लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी आने का कोई निर्धारित समय नहीं है। कभी रात को एक बजे उठकर पानी भरना पड़ता है तो कभी सुबह चार बजे उठकर। महेश नगर निवासी क्षितिज दत्ता ने विभाग के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके क्षेत्र में 23 जनवरी 2026 से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, भीषण किल्लत के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।



इस तरह चली कार्रवाई



जनस्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर डाली गई शिकायत पर 28 जनवरी की सुबह 9:46 बजे एसडीओ बलिंदर सिंह ने लिखा कि शिकायत का समाधान हो गया है। इसके बाद जेई और कार्यकारी अभियंता ने भी इस पर स्वीकृति देते हुए लिखित में जानकारी दी, लेकिन 29 जनवरी को जब शिकायतकर्ता ने आपत्ति दर्ज करवाई तो सुबह 11 बजे विभागीय पोर्टल पर दर्ज किया गया कि शिकायतकर्ता ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद शाम 6:10 बजे जानकारी अपलोड की गई कि शिकायतकर्ता ने समस्या समाधान को लेकर नाराजगी जाहिर की है।





ऐसा नहीं है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ। मौके पर विभागीय अधिकारियों को भेजा गया था। अब समस्या पानी के समय को लेकर है। इसका समाधान भी करवाया जा रहा है ताकि लोगों को रात को न जागना पड़े।

हरभजन सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed