सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Madhurani won an award after joining the Nehru Yuva Kendra

Ambala News: नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर मधुरानी ने जीता पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Madhurani won an award after joining the Nehru Yuva Kendra
मोहिन सिरपोल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। नेहरू युवा केंद्र और खेल विभाग से जुड़कर अंबाला की चार युवतियां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता बनकर समाजसेवा कर रही हैं।
यह युवतियां स्वच्छता अभियान, एचआईवी, पल्स पोलियो, पौधरोपण और महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा यह जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों को सिलाई, कढ़ाई और सौंदर्य कलां का प्रशिक्षण दे रही हैं। इनसे प्रशिक्षण लेकर कई महिलाएं अपनी अपनी आजीविका चला रही हैं।
छावनी के पंजाबी बाग निवासी मधु रानी ने बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन की हुई है। पिता हंसराज मजदूरी करते थे, करीब 2005 साल नेहरू युवा केंद्र से जुड़ी। इसके बाद उन्होंने समाजसेवा के कार्य शुरू कर दिए। उन्हें 2014 जिला युवा पुरस्कार, 2015 में राज्य पुरस्कार और 2016 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्होंने करधान, सावन विहार, हरि नगर, निशात बाग, एकता विहार, शिवपुरी कालोनी में जरूरत महिलाओं ओर युवतियों को सिलाई, कढाई और सौंदर्य कला का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा सांस्कृतिक नृत्य का भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी की कुम्हार मंडी निवासी रेखा रानी ने बताया कि 2006 में नेहरू युवा केंद्र से जुड़ी, तब से वह समाजसेवा कर रही हैं उन्हें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने युवतियाें को इकट्ठा कर युवती विकास मंडल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed