फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PRS counters at the railway station to be shifted; small sleeping cabins to be built soon.

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर पीआरएस काउंटर होंगे शिफ्ट, जल्द बनेंगे छोटे शयनकक्ष

Sat, 08 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 08 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
PRS counters at the railway station to be shifted; small sleeping cabins to be built soon.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बनने वाले प्रस्तावित लग्जरी स्लीपिंग पॉड्स। रेलवे - फोटो : Social Media
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही विश्वस्तरीय और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के बाद नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में अधिकारियों ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मौजूदा पीआरएस इमारत को स्लीपिंग पॉड्स (छोटे शयनकक्षों) के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा पीआरएस इमारत को खाली करवाकर इसे वर्तमान पूछताछ कार्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। पीआरएस इमारत के खाली होने के बाद इस जगह का इस्तेमाल स्लीपिंग पॉड्स स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इसके लिए ई-ऑक्शन के माध्यम से एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस एनएफआर वेंचर से रेलवे को भारी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होगी। वाणिज्य विभाग ने संबंधित विभागों, जैसे एसएस, एसईई वर्क्स, पावर, एसएंडटी को संयुक्त निरीक्षण कर जल्द से जल्द साइट प्लान तैयार करने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि रेलवे को किसी भी तरह के राजस्व नुकसान से बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन

----
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। देर-सवेर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लग्जरी स्लीपिंग पॉड्स को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके डीआरएम के समक्ष पेश किया जाएगा ताकि निविदा से जुड़ी प्रक्रिया आरंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed