सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Punjabi Day will be celebrated across the country on May 30.

Ambala News: देशभर में 30 मई को मनाया जाएगा पंजाबी दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Day will be celebrated across the country on May 30.
राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 58 वीं बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की बैठक में लिया गया निर्णय
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भारतवर्ष में पंजाबियों की सबसे बड़ी पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 58वीं तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक श्री बांके बिहारी में हुई। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अरोड़ा-खत्री वंश के प्रवर्तक श्री अरुट जी महाराज की जयंती को पूरे भारत में पंजाबी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 30 मई को महासंघ से जुड़ी समस्त इकाइयां योग्यता अनुसार इस पर्व का आयोजन करेंगी।
महासचिव व कार्यकारिणी ने जोन-6 (आगरा) का नाम बदलकर मेरठ जोन (मुख्यालय हापुड़) करने का प्रस्ताव पारित किया जिसकी कमान प्रवीण सेठी को सौंपी गई है। अध्यक्ष सचदेवा ने बताया कि इस वर्ष 12 नई संस्थाओं को जोड़कर महासंघ को और अधिक शक्ति प्रदान की जाएगी। इसके साथ संगठन के संविधान में आवश्यक संशोधन कर पंजाबी शक्ति को राष्ट्र सेवा के एक सूत्र में पिरोया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत हत्याकांड की जांच के लिए पीएम को लिखेंगे पत्र
बैठक में नागपुर के भरत की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। महासंघ ने निर्णय लिया कि न्याय के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष का रास्ता भी अपनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नरेश सेठ (सूरत) व भनोट (जबलपुर) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संरक्षक दीवानचंद सेतिया (अलवर), सुरेश मेहरा (हैदराबाद), वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रसेन भाटिया (जबलपुर) और अंबाला की महापौर शैलजा संदीप सचदेवा सहित देशभर के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। अगली बैठक जून-जुलाई में नागपुर में होना तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed