सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways hikes kilometre allowance rates

Ambala News: रेलवे ने किलोमीटर भत्ते की दरों में की बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Railways hikes kilometre allowance rates
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। रेलवे बोर्ड ने रनिंग स्टाफ को राहत देते हुए किलोमीटर भत्ता और इसके बदले मिलने वाले भत्ते की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी पहुंचने के बाद रेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। नई दरें 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएंगी।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर्स के भत्तों में श्रेणीवार संशोधन किया गया है। लोको पायलट (मेल) को अब प्रति 100 किमी पर 606 रुपये भत्ता मिलेगा। इसी प्रकार लोको पायलट पैसेंजर को 600 रुपये प्रति 100 किमी की दर से भुगतान होगा। वहीं, लोको पायलट गुड्स यानी मालगाड़ी चलाने वाले पायलटों को 594 रुपये मिलेंगे। ट्रेन मैनेजर मेल एक्सप्रेस को 549 रुपये प्रति 100 किमी का भत्ता देय होगा। जबकि सहायक गार्ड के सबसे निचले स्तर पर 305 रुपये प्रति 100 किमी तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed