{"_id":"6aa1c1c92dd86b149f09a0be","slug":"sangat-was-delighted-with-gurbani-kirtan-ambala-news-c-36-1-amb1001-169259-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में कीर्तनी जत्थों को सिरोपा पहनाते प्रबंधक। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में पांच दिवसीय समागम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में 31वें पांच दिवसीय समागम की शुरुआत श्रद्धा व उत्साह के साथ हुई। 8 सितंबर से शुरू हुआ यह धार्मिक समागम 12 सितंबर तक रोजाना रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
समागम के पहले दिन रात्रि 7 बजे से 8:30 बजे तक हजूरी रागी भाई तरविंदर सिंह ने मनमोहक शबद गुरबाणी गायन कर संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा। इसके बाद रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक यमुनानगर वाले भाई भूपेंद्र सिंह ने कीर्तन से उपस्थित संगतों को भाव-विभोर किया।
रागी सिंहों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सदस्य भूपेंद्र सिंह बिंद्रा व हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सर्बजीत सिंह जोहर ने समागम में पहुंचे। रागी सिंहों को गुरु की बख्शिश सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। दीवान की समाप्ति के उपरांत संगतों में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान कुलजीत सिंह बेदी, सुखपाल सिंह, हरसिमरन सिंह, गुरजीत सिंह माटा, हरजीत सिंह रत आदि सहित काफी संख्या में संगत उपस्थित रही।