सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SD Chatterjee Trophy launched today

Ambala News: एसडी चटर्जी ट्रॉफी का शुभारंभ आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
SD Chatterjee Trophy launched today
विज्ञापन
- चार टीमों के बीच होंगे फुटबॉल मुकाबले, 10 टीमें लेंगी हिस्सा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में एसडी चटर्जी फुटबॉल ट्रॅाफी का बुधवार को शुभारंभ होगा। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से यह टूर्नामेंट 15 मार्च तक चलेगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल की बेहतरीन 10 टीमें दमखम दिखाएंगी। सोसाइटी के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है।
रोजाना टूर्नामेंट के तहत दो मुकाबले होंगे। 11 मार्च को पहला मुकाबला दोपहर 1 बजे रॉयल एफसी चंडीगढ़ व सिटी फुटबॉल क्लब अंबाला के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 3 बजे अंबाला इलेवन व डीएफए यमुनानगर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में समाजसेवी जसप्रीत सिंह मुख्यातिथि रहेंगे। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फाइनल मुकाबला 15 मार्च को दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। इसमें ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed