{"_id":"6a31af20a90adb0890078bb8","slug":"stalls-to-open-on-railway-premises-catering-facilities-to-be-available-ambala-news-c-36-1-amb1001-164883-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे परिसर में खुलेंगे स्टाॅल, खानपान की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे परिसर में खुलेंगे स्टाॅल, खानपान की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र के नजदीक खाली पड़ी जगह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- रेलवे ने यात्रियों और आम लोगों की सुविधा के लिए बनाई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों व आमजन को खानपान की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए स्टेशन के अंदर नहीं जाना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में ही खानपान की नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अनारक्षित टिकट घर के नजदीक दो स्टॉल खोले जाएंगे। यह योजना मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया के निर्देश पर तैयार की गई है।
रेलवे की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, अनारक्षित टिकट घर के नजदीक दो नए स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉलों को मुख्य एंट्री गेट के करीब रखा जाएगा ताकि लंबी लाइनों में खड़े यात्रियों और आने-जाने वाले लोगों को तत्काल चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके।
इस निर्णय से यात्रियों को तो फायदा होगा ही, साथ ही रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों के अनुसार, इन स्टॉलों के आवंटन और संचालन से रेलवे को सालाना लगभग 40 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जल्द ही और भी सुधरेगी व्यवस्था
इतना ही नहीं, यात्रियों की सुविधा को और व्यापक बनाने के लिए रेलवे ने आगे की योजना भी तैयार कर ली है। जल्द रेलवे कोर्ट के पास और मुख्य गेट के ठीक सामने भी नए फूड स्टॉल शुरू किए जाएंगे। इससे स्टेशन परिसर के बाहरी हिस्से में भी खानपान की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
इन सुविधाओं के शुरू होने से स्टेशन परिसर अधिक व्यवस्थित होगा और यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल