सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suspicious Solar Camera Found Near Baknaur Air Force Station

Ambala News: बकनौर एयरफोर्स स्टेशन से पास मिला संदिग्ध सोलर कैमरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Suspicious Solar Camera Found Near Baknaur Air Force Station
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंबाला में एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने नग्गल थाना क्षेत्र के मलौर गांव में दबिश देकर एक संदिग्ध सोलर पावर संचालित सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है। यह कैमरा एक खंभे पर लगाया गया था।
Trending Videos

हैरानी की बात यह है कि यह कैमरा बकनौर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से मात्र 5-6 किलोमीटर की दूरी पर लगाया गया था। हालांकि टीम कैमरे को अपने संग ले गई है। अभी तक किसी व्यक्ति की अंबाला में गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गांव में दबिश देकर कैमरे को जब्त कर लिया है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो रही थी जासूसी : जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तहत ऐसे कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा था जो सिम कार्ड और सोलर पैनल से लैस हैं, इसके जरिए पाकिस्तान में बैठे आकाओं को सैन्य ठिकानों और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों का लाइव डेटा भेजा जा रहा था। चूंकि ये कैमरे सोलर पावर से चलते हैं, इसलिए इन्हें बिजली की जरूरत नहीं होती और ये लंबे समय तक सक्रिय रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed