सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The President arrived with her family and shook hands with Dheviti after the Rafale flight.

Ambala News: परिवार के साथ पहुंचीं थीं राष्ट्रपति, राफेल से उड़ान के बाद धेवती से मिलाया हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The President arrived with her family and shook hands with Dheviti after the Rafale flight.
राफेल से उड़ान के बाद अपनी बेटी की ब​च्चियों से ​हाथ मिलाती हुईं राष्ट्रपति द्रोप​दी मुर्मू। सं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर


अंबाला। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जहां एक तरफ वायु सेना की शौर्य और एक महिला राष्ट्रपति के साहस की हर कोई तारीफ कर रहा था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के साथ इस पल का अनुभव करने पहुंचीं थीं। उनके साथ उनकी बेटियां व बेटियों की बच्चियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। राष्ट्रपति जब राफेल से उतरीं तो सबसे पहले उनकी धेवती अचानक से दौड़कर उनके पास रूमाल लेकर पहुंची। यह देखकर राष्ट्रपति का प्रेम भी उमड़ा और उन्होंने बच्ची से हाथ मिलाकर उसे दुलार किया। इस पल को वायु सेना के अधिकारी भी देख रहे थे। वहीं एयरबेस पर उतरने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे, इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठकर पूरे कार्यक्रम को देखा। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।



राफेल के अनुभव को एयर चीफ मार्शल के साथ किया साझा



राफेल से उड़ान भरने का अनुभव राष्ट्रपति के लिए पूरी तरह से नया था। यही कारण है कि उनके साथ दूसरे राफेल को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह खुद बतौर पायलट उड़ा रहे थे। राष्ट्रपति जब उड़ान भरने के लिए राफेल के करीब जा रहीं थी तो वह काफी उत्साहित दिखीं। चेहरे पर किसी प्रकार की चिंता नहीं दिखाई दी, इसके बाद जब वह उतरीं तो उनके आंखों में चमक और चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी। उन्होंने एयर चीफ मार्शल से अपने राफेल की उड़ान के अनुभव को साझा किया। राष्ट्रपति के विमान को कमांडिंग ऑफिसर अमित उड़ा रहे थे। जब विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर जा रहा था तब पायलट ने उन्हें ब्रीफ भी किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने कॉकपिट से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन और देश की सबसे सशक्त नारी की उड़ान को गौरव का पल बनाया। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी कमांडिंग ऑफिसर अमित उन्हें उड़ान से जुड़ी जानकारियां देते रहे। इसके बाद जब वह वापस आईं तो उन्होंने एयरफोर्स के अधिकारियों से राफेल की तकनीकाें की जानकारी भी ली और विमान में लगे अत्याधुनिक प्रणालियों को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले राफेल ने घुमाया पूरे रनवे पर फिर भरी उड़ान
राष्ट्रपति के राफेल में बैठने के बाद कमांडिंग ऑफिसर अमित ने राफेल को रनवे पर शुरुआत के 14 मिनट तक घुमाया। इसके बाद विमान से उड़ान शुरू की गई। कुछ ही सेकेंड में विमान आसमान की तरफ बढ़ते हुए गायब हो गया। उनके पीछे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह राफेल उड़ा रहे थे, उन्होंने उड़ान भरी। दोनों ही विमान 30 मिनट में अपना सफर पूरा कर एक साथ लौट आए। इस पल को वायु सेना के अंबाला स्टेशन में तैनात अधिकारी भी देख रहे थे। राष्ट्रपति ने अंबाला में लगभग तीन घंटे का समय बिताया। वहीं अंबाला से विदा लेते समय राष्ट्रपति ने कार्यक्रम स्थल का गाड़ी से एक दौरा किया और सभी को नमस्कार कर अपने विमान से वापस चली गईं। अंबाला में इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिश मिग- 21 लड़ाकू विमान को उड़ा चुके हैं। यह दूसरा मौका था जब अंबाला की धरती पर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन किसी ने लड़ाकू विमान से उड़ान भरी हो।

राफेल से उड़ान के बाद अपनी बेटी की बच्चियों से हाथ मिलाती हुईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। सं

राफेल से उड़ान के बाद अपनी बेटी की बच्चियों से हाथ मिलाती हुईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। सं

राफेल से उड़ान के बाद अपनी बेटी की बच्चियों से हाथ मिलाती हुईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। सं

राफेल से उड़ान के बाद अपनी बेटी की बच्चियों से हाथ मिलाती हुईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। सं

राफेल से उड़ान के बाद अपनी बेटी की बच्चियों से हाथ मिलाती हुईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। सं

राफेल से उड़ान के बाद अपनी बेटी की बच्चियों से हाथ मिलाती हुईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed