{"_id":"69f25ab7246db88a9a05449b","slug":"the-same-land-was-sold-three-times-ambala-news-c-36-1-amb1001-162424-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक ही जमीन को तीन बार बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक ही जमीन को तीन बार बेचा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। सुभरी गांव में जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने अदालत के आदेशों की अवहेलना करते हुए पहले से बिकी हुई जमीन को बार-बार अन्य लोगों को बेचा।
शिकायतकर्ता हरपाल कौर और हरप्रीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में नराता राम और प्यारे लाल से 8 कनाल जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री और इंतकाल भी उनके नाम हो गया था। आरोपियों ने नियत खराब होने के कारण इस रजिस्ट्री को रद्द करवाने के लिए अदालत में केस दायर किया। इसे सिविल जज और बाद में जिला जज अंबाला की अदालत ने खारिज कर दिया।
अदालती आदेशों के बावजूद, आरोपियों ने तथ्यों को छुपाया और तहसील कार्यालय के साथ मिलीभगत कर उसी जमीन को साल 2019, 2023 और 2024 में अलग-अलग टुकड़ों में करीब 18 अन्य लोगों को बेच दिया।
Trending Videos