{"_id":"697fb5f623027542ed070959","slug":"there-will-be-relief-due-to-no-additional-tax-being-levied-ambala-news-c-36-1-amb1001-157449-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: व्यापारी बोले- अतिरिक्त कर न लगने से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: व्यापारी बोले- अतिरिक्त कर न लगने से मिलेगी राहत
विज्ञापन
अजय गुलाटी।
विज्ञापन
- मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स होगा सस्ता, दुकानदारों के लिए भी सरकार ने सोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। केंद्रीय बजट में इस बार महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। अतिरिक्त कर न लगने से आमजन को इसका सीधा फायदा होगा। इस बार बजट में मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान को सस्ता करने के लिए करों में कटौती की भी घोषणा की गई है। ऐसे में इसका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा और उन्हें नए सामान की खरीदारी पर दुकानदारों द्वारा छूट दी जाएगी। इसके अलावा दुकानदारों और कारोबारियों ने भी इस बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बेशक कोई बड़ी छूट का जिक्र इस बार नहीं है, लेकिन जो भी कर को कम करके छूट घोषित की गई है, उसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा और इससे धीमी गति से चल रहे कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
यह एक नपा-तुला बजट है। इस बार कोई अतिरिक्त कर नहीं थोपा गया है जबकि जरूरी वस्तुओं से जुड़े कर में कटौती की जानकारी दी गई है। आगामी एक-दो दिन में पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के क्या दाम रहेंगे।
- हरप्रीत सिंह बब्बर, प्रधान राय मार्केट एसोसिएशन
इस बार के बजट में सोने व चांदी के गहनों पर लगने वाले कर में बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह केंद्र सरकार का एक अच्छा फैसला है। इससे काम में तेजी आने की संभावना है। पिछले एक दो दिनों में सोने व चांदी के दाम कम होने से काम ने रफ्तार पकड़ी है।
- रविंदर, प्रधान सर्राफा बाजार एसोसिएशन
इस बार के बजट में आमजन से जुड़ी कुछ वस्तुओं के कर में छूट दी गई है, लेकिन इससे आमजन को कितनी राहत मिलेगी, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद कम है, रोजमर्रा की वस्तुओं पर कोई छूट नहीं दी गई है।
- विनोद जोहर, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन
बजट को आमजन से जोड़कर देखना चाहिए। इस बार बजट को नपा-तुला बताया गया है, लेकिन आमजन से जुड़ी किसी भी वस्तु में कर की कटौती नहीं की गई, वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी कर में कोई छूट का प्रावधान नहीं किया गया।
- अजय गुलाटी, प्रधान, न्यू सदर बाजार एसोसिएशन
Trending Videos