{"_id":"69b070baf9fa9dd7a60f82be","slug":"timetable-for-tablet-based-examination-released-ambala-news-c-36-1-amb1001-159475-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टैबलेट आधारित परीक्षा की समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टैबलेट आधारित परीक्षा की समय सारिणी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर रेलवे के पांच मंडलों के कर्मचारी पदोन्नति परीक्षा में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने टैबलेट आधारित टेस्ट परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। यह परीक्षा विभागीय पदोन्नति के तहत ली जाएगी। परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2026 में विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी। रेलवे ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए तैयार रहने की सूचना दें।
दाे शिफ्टों में होगी परीक्षा
आरआरसी के चेयरमैन अनुराग वाधवा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, परीक्षा का पहला चरण 28 मार्च (शनिवार) को दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट में 11 श्रेणियों जैसे असिस्टेंट लेक्चरर, चीफ इंस्ट्रक्टर, क्लर्क कम टाइपिस्ट और जेई (ईएमयू) के लिए परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में 8 श्रेणियों, जिसमें स्टेनो ग्रेड-3 और जूनियर इंजीनियर (टेली) शामिल हैं, के लिए टेस्ट लिया जाएगा, वहीं 29 मार्च (रविवार) को पहली शिफ्ट में असिस्टेंट लोको पायलट (शिफ्ट-1) और मेडिकल विभाग के ओटीए समेत 7 पदों के लिए परीक्षा होगी। इसी दिन दूसरी शिफ्ट में वेल्डर और एसी टेक-3 जैसे 3 पदों के लिए परीक्षा निर्धारित है । परीक्षा के अंतिम चरण में 5 अप्रैल (रविवार) को असिस्टेंट लोको पायलट (शिफ्ट-2) के लिए टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
पांच मंडलों को निर्देश
रेलवे प्रशासन के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे । यह परीक्षाएं अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, फिरोजपुर और मुरादाबाद मंडलों समेत विभिन्न वर्कशॉप इकाइयों के लिए आयोजित की जा रही हैं । वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अंबाला मंडल एनके झा ने बताया कि रेलवे की तरफ से परीक्षा से संबंधित जो भी निर्देश मिले हैं, उसकी जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है ताकि समय रहते कर्मचारी अपनी तैयारी कर सकें।
Trending Videos