{"_id":"69c05670060c198574058ea9","slug":"two-weeks-on-gas-bookings-remain-unchanged-leaving-consumers-frustrated-ambala-news-c-36-1-sknl1003-160214-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो सप्ताह बीतने बाद भी नहीं सुधरे गैस बुकिंग के हालात, उपभोक्ता हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो सप्ताह बीतने बाद भी नहीं सुधरे गैस बुकिंग के हालात, उपभोक्ता हो रहे परेशान
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर गैस बुक करवाते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। दो सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी गैस बुकिंग के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है। रविवार को भी कुछ गैस एजेंसी के संचालकों ने अपने कार्यालय बंद रखे तो कुछ खुले रहे, हालांकि यहां पूर्व की तरह ही लोगों की भीड़ नजर आई। वहीं सिलिंडरों की डिलिवरी देने के लिए गैस गोदामों पर पूर्व की तरह ही कामकाज जारी रहा।
सर्वर की खामी से बिगड़ रहे हालात
सबसे बड़ी समस्या ऑनलाइन सर्वर की आ रही है, जो पिछले कई दिनों से कभी धीमी गति से चल रहा है। यह सर्वर कभी-कभी बीच में बंद हो रहा है। इस कारण न तो नई बुकिंग समय पर हो पा रही है और न ही बुकिंग के संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर डिलीवरी की भी सही जानकारी नहीं मिल रही है। इस परेशानी को लेकर उपभोक्ता गैस गोदामों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। रविवार को वे उपभोक्ता गैस गोदाम पर पहुंचे, जिन्होंने एक सप्ताह पहले बुकिंग कराई थी।
केस एक
बीडी फ्लोर मिल निवासी राजेश कुमार ने बताया उन्होंने 10 दिन पहले गैस बुक की थी, लेकिन न तो घर पर डिलीवरी हुई और न ही मोबाइल पर कोई संदेश आया। रविवार को वह गैस एजेंसी आया तो देखा कि एजेंसी बंद है। गोदाम पर गया तो उन्होंने कहा कि पर्ची लेकर आओ।
केस दो
कच्चा बाजार निवासी सुनीता देवी ने बताया कि डिजिटल इंडिया के दौर में सर्वर ही ठीक से काम नहीं कर रहा है और वह परेशानी झेल रही हैं। गैस खत्म होने वाली है और एजेंसी पर बुकिंग ही नहीं हो रही है।
केस तीन
ओम प्रकाश ने बताया कि एजेंसियों और गोदाम के बीच तालमेल की कमी है। कहीं दफ्तर बंद हैं तो कहीं सर्वर का बहाना बनाया जा रहा है। वह कभी एजेंसी तो कभी गोदाम पर जाकर परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को तुरंत दखल देकर इस समस्या का समाधान कराना चाहिए।
Trending Videos