सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women working in the house were accused of stealing jewellery.

Ambala News: घर में काम करने वाली महिलाओं पर आभूषण चोरी के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Women working in the house were accused of stealing jewellery.
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इंद्र नगर स्थित एक मकान से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। मकान मालकिन ने घर में काम करने वाली तीन महिलाओं पर जेवरात चोरी करने का शक जताते हुए बलदेव नगर थाना पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इंद्र नगर निवासी रिचा राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर पर गांधी नगर निवासी ममता पिछले दो वर्षों से काम करती थी। पीड़िता रिचा राजपूत ने बताया कि ममता ने नवंबर 2025 में काम छोड़ दिया था। इसी दौरान पूजा भी उनके घर काम पर आई। बाद में पूजा ने अपनी सहेली प्रीति को भी खाना बनाने के काम पर रखवाया, जो 31 जनवरी 2026 को काम छोड़कर चली गई थी। घर के सोने के आभूषण अलमारी के लॉकर में रखे थे। काम करने वाली तीनों महिलाओं ममता, पूजा व प्रीति को घर की चाबियों व अलमारी के बारे में पूरी जानकारी थी। 14 मार्च 2026 को जब उन्होंने अलमारी चेक की तो आभूषण गायब थे। पीड़ित ने तीनों महिलाओं पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई। संवाद
Trending Videos


खेत में खड़ी ट्रॉली चोरी
शहजादपुर। खेती बाड़ी करने वाले एक किसान की ट्रॉली चोरी हो गई। पीड़ित किसान बृजपाल ने बताया कि 11 मार्च की शाम को अपनी ट्रॉली को खेतों में स्थित अपने बाग में खड़ा करके घर आ गए थे। अगले दिन सुबह खेतों में पहुंचे तो ट्रॉली गायब थी। अपने स्तर पर आसपास के इलाकों और रास्तों में ट्रॉली की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की चपेट में आकर युवक घायल

साहा। हल्दरी गांव के निकट बाइक की चपेट में आकर अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। हेमा माजरा निवासी विक्रम नाथ ने बताया कि 13 मार्च की रात करीब 8 बजे अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। तभी देखा कि एक बाइक ने अमित कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed