सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police to bring Makhan Din, who delivered RDX to Jangbir, to Ambala

Ambala News: आरडीएक्स जंगबीर तक पहुंचाने वाले मक्खनदीन को अंबाला लाएगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Police to bring Makhan Din, who delivered RDX to Jangbir, to Ambala
विज्ञापन
- पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू, बराड़ा मे आरडीएक्स के साथ पकड़े गए थे तीन आरोपी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से आए आरडीएक्स को अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगबीर तक पहुंचाने वाले मुख्य आरोपी मक्खनदीन को पंजाब से लाने की तैयारी शुरू कर दी है। अंबाला पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 2 किलो आरडीएक्स मामले की कई अनसुलझी गुत्थी सुलझाएगी।
उधर, इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड के दौरान पुलिस निशानदेही के लिए रेकी करने वाली जगहों पर ले जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि बड़ी नाग गांव निवासी मक्खनदीन ही भट्टी के इशारे पर तीनों आरोपी जंगबीर, अनस व अकबर से संपर्क सांधे हुए था। अमृतसर बुलाने के बाद जंगबीर को आरडीएक्स का बैग भी मक्खनदीन ने ही दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की रेकी की खबर को बताया अफवाह
मुलाना स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में रेकी की खबरों ने इलाके में दहशत फैला दी थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि मंदिर की रेकी की खबर अफवाह है। पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि, मंदिर कमेटी ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कमेटी के सदस्य मंगलवार को एसपी अजीत शेखावत से मुलाकात करेंगे और आगामी नवरात्र मेले के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग रखेंगे।
मंदिर कमेटी ने बुलाई थी बैठक
सिम्बला के पास से मिले दो किलो आरडीएक्स मामले में आरोपियों द्वारा माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना की रेकी करने की अफवाह फैलने के बाद मंदिर कमेटी चिंतित हो गई थी। मंदिर की सुरक्षा को लेकर कमेटी सदस्यों की आपात बैठक बुलाई थी। विचार किया गया था कि अंबाला एसपी से मुलाकात कर वह 19 मार्च से शुरू नवरात्र मेले पर देवी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेंगे। मंदिर के हर द्वार पर मैटल डिटेक्टर लगाया जाए व नवरात्र मेले में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।


पंजाब में पकड़े गए चौथे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुलाना के माता बाला सुंदरी मंदिर की रेकी करने की सूचना महज अफवाह है। पुलिस जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed