सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala division employees honored at National Rail Museum

Ambala News: राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में अंबाला मंडल के कर्मचारी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Ambala division employees honored at National Rail Museum
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। नई दिल्ली के राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय महिला आयोग और आरपीएफ की ओर से आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम और नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत बच्चों को रेस्क्यू करने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना था। विशेषज्ञों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ष 2025 में मानव तस्करी रोकने और नाबालिगों को सुरक्षित बचाने के सराहनीय कार्यों के लिए अंबाला मंडल के उप-निरीक्षक कविता, हेड कांस्टेबल मनवीर मीना और कांस्टेबल मनिंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। कार्यक्रम में एनसी डब्ल्यू अध्यक्ष विजया राहतकर, उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार, दिल्ली मंडल के डीआरएम और गुड़िया एनजीओ फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed