सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young boy murder on Holi in Ambala

Ambala: होली के दिन युवक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव; चाकू के वार से पेट की आंतें निकल गईं थी बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

होली के दिन अंबाला में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुरानी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है। 

Young boy murder on Holi in Ambala
शव को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दिनारपुर गांव में बस अड्डे के पास गन्ने के खेत में होली वाले दिन एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक की छाती व पेट पर चाकूनुमा हथियार से कई वार किए गए थे, जिससे पेट की आंतें तक बाहर निकल गई थीं। 
Trending Videos


पुलिस ने मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अर्जुन के रूप में की है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई है। सरपंच प्रतिनिधि व कंफेक्शनरी दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे उन्हें ग्रामीण गुरजिंदर सिंह ने सूचना दी कि बस अड्डे के पास गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ा था। साहा थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक की दाहिनी बाजू पर अंग्रेजी में अर्जुन लिखा हुआ है। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल किशनगढ़ के अर्था गांव निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। किसी पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed