सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   124 students of the district will appear for Super-100 Level-2 examination in Kurukshetra.

Bhiwani News: जिले के 124 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में देंगे सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
124 students of the district will appear for Super-100 Level-2 examination in Kurukshetra.
राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य गेट। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले के 124 विद्यार्थी सुपर-100 कार्यक्रम के तहत लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा कुरुक्षेत्र में देंगे जिसके लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी और इसे लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह के साथ तैयारी का माहौल है।
Trending Videos


सुपर-100 कार्यक्रम के लेवल-2 परीक्षा में जिले के कुल 124 विद्यार्थी शामिल होंगे जो पहले चरण यानी लेवल-1 परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं। अब लेवल-2 के माध्यम से अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिसके बाद चयनित विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय कोचिंग व मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने अभिभावकों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें केवल बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने और वापस ले जाने की अनुमति होगी जबकि कैंपस परिसर में ठहरने की अनुमति नहीं होगी ताकि परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित न हो। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पांच अप्रैल से ऑनलाइन उपलब्ध हैं और सभी को समय रहते इसे डाउनलोड कर निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। विद्यार्थियों को मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों के उल्लंघन या अनुशासनहीनता की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी को तुरंत कार्यक्रम से बाहर किया जाएगा।



तीन दिन कैंपस में ही रहेंगे परीक्षार्थी

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक तीन दिनों के लिए कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में रहना होगा। इस दौरान विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं शिक्षा विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि वे बिना किसी चिंता के परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें।



सुबह 9 से 12 बजे तक होंगे पंजीकरण

परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा जबकि पंजीकरण प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक ही पूरी की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद पहुंचने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।





सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा पास करने वाले जिले के 124 परीक्षार्थी अब कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में लेवल-2 की परीक्षा देंगे। जिले के परीक्षार्थी 19 से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को विभाग द्वारा निर्धारित समय पर कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचें। - रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी, सुपर-100 प्रवेश परीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed