{"_id":"69dbf97b982eb2fbc20c554c","slug":"chaos-in-jui-mandi-due-to-gate-number-one-being-closed-for-three-years-anger-among-commission-agents-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149579-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन साल से बंद गेट नंबर एक से जूई मंडी में अव्यवस्था, आढ़तियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन साल से बंद गेट नंबर एक से जूई मंडी में अव्यवस्था, आढ़तियों में रोष
विज्ञापन
जुई अनाज मंडी का बंद पड़ा गेट नंबर एक।
विज्ञापन
जूई। अनाजमंडी का गेट नंबर एक पिछले तीन वर्षों से बंद होने के कारण आढ़तियों में भारी रोष है और मंडी में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। गेंहू और सरसों का सीजन चरम पर होने के बावजूद एक ही गेट से आवागमन होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आढ़ती कुलदीप रापड़िया, जगदीश बडदु, राजेश द्वारका, संदीप लाडावास, योगेश बुढेडी, संदीप डांडमा और महेंद्र शर्मा ने बताया कि गेट बंद होने के चलते मंडी के दुकान नंबर एक से 32 तक के सभी आढ़ती प्रभावित हैं। एक ही गेट से ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है।
आढ़तियों ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। यहां तक कि भिवानी के एसडीएम से भी बातचीत की गई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गेट नंबर एक नहीं खोला गया तो वे दूसरे गेट को भी बंद करने के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने भी समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि एक ही गेट से मंडी में प्रवेश और निकासी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है जिससे उनकी फसल की ढुलाई में देरी हो रही है।
वहीं मंडी सचिव संजय फौगाट ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और आढ़तियों की समस्या उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसे खोल दिया जाएगा तथा वहां कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
Trending Videos