{"_id":"69a5db2c5d3aaee4e50f6324","slug":"28-cheaters-caught-in-class-12-physics-and-economics-exams-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147585-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र परीक्षा में 28 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र परीक्षा में 28 नकलची पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की सोमवार को आयोजित भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के 28 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक केंद्र अधीक्षक, दो पर्यवेक्षकों और दो लिपिकों को कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेश के 1162 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 88,410 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने झज्जर जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु झोलरी-02 में नकल का एक मामला दर्ज किया गया। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने फरीदाबाद व पलवल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां दोनों जिलों में नकल के दो मामले दर्ज हुए। प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों ने 25 नकल के मामले पकड़े।
ड्यूटी में कोताही करने पर इन पर गिरी गाज
विशेष उड़नदस्ता ने भिवानी जिले के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला-02 में नियुक्त पर्यवेक्षक बसंत कुमार (टीजीटी) और सुंदर सिंह (लिपिक) को ड्यूटी में कोताही के कारण कार्यभार मुक्त किया। इसी प्रकार नियंत्रण कक्ष भिवानी से संचालित आरएएफ-7 ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकान-01 (नूंह) में नियुक्त पर्यवेक्षक उमेद शर्मा (पीजीटी) को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया। एसडीएम रोहतक उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र शहीद रविंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर में नियुक्त केंद्र अधीक्षक जयकंवर (पीजीटी) को ड्यूटी में लापरवाही के चलते कार्यभार मुक्त किया। इसके अतिरिक्त एसटीएफ-4 ने निरीक्षण के दौरान पाया कि परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कौल (कैथल) में केंद्र अधीक्षक के पास केंद्र पर लिपिक की नियुक्ति की स्वीकृति नहीं थी। इस कारण विक्रम सिंह (लिपिक) को परीक्षा समाप्ति उपरांत कार्यभार मुक्त किया गया।
बारहवीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा आज
बोर्ड की तीन मार्च को सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की शारीरिक शिक्षा तथा डीएलएड प्रथम वर्ष (री-अपीयर) की परीक्षा में 95,705 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
Trending Videos